0 एक माह बाद हो जाएगी सेवा समाप्त
TTN Desk
कोरबा, छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत 21 कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सेवा समाप्त करने की कर दी हैं।
यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निर्धारित समय सीमा के भीतर सेवा नियमों का पालन नहीं करने के कारण की गई है।
0 क्या है मामला?
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों के संबंध में 18 अगस्त, 2025 को एक ज्ञापन जारी किया गया था। इस ज्ञापन में कर्मचारियों को 13 सितंबर, 2025 तक अपनी मांगों को विभाग से वापस लेने का निर्देश दिया गया था, ताकि उनकी सेवाएं समाप्त न हों।
इसके बावजूद ये कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे रहे। इसके बाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 15 सितंबर, 2025 को इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया, जो एक माह पूर्व से प्रभावी माना जाएगा।
0 इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गईं:
* श्री दुष्यंत कोटकोले: ए.सी.एम.ओ. (कार्य. मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा)
* श्री खेमचंद कुमार कंवर: सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (कार्य. मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा)
* श्री व्यास नारायण कोसे: बी.पी.एम. (सामु. स्वा. केंद्र पाली, जिला कोरबा)
* शबाना अंजुम: आर.एम.एम. (प्राथ. स्वा. केंद्र मदनमणी, जिला कोरबा)
* श्री दीपक कुमार सराफ: जे.एम.ए.ओ. (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनमणी, जिला कोरबा)
* कु. रागिनी टंडन: सी.एम.ओ. (एच.डब्ल्यू.सी. उरगा, जिला कोरबा)
* श्री संजय श्रीवास्तव: आर.एम.एम. (प्राथ. स्वा. केंद्र सलपला, जिला कोरबा)
* श्री मिलाप पैकरा: पी.ए.सी. (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरगा)
* श्री सुनील यादव: बी.डी.एम. (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली)
* श्री गजबन दास मानिकपुरी: सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा)
* अंजिता बेक: डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा)
* श्री कोमल देवांगन: कनिष्ठ (स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा)
* प्रिया: वार्ड आया
(स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा)
* श्री गेदलाल निराला: टी.टी.एल.एस. (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला)
* कु. चंद्रिका दास: सी.डी.एम. (एच.डब्ल्यू.सी. सेन्द्रीपाली, जिला करतला)
* सुनीता जांगड़े: सी.एम.ओ. (एच.डब्ल्यू.सी. जिला कटघोरा)
* मूंगा साहू: नर्सिंग ऑफिसर (प्राथ. स्वा. केंद्र पुरी, जिला कटघोरा)
* श्री प्रज्वल लाल कुर्रे: एम.पी.डब्ल्यू. (शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानिकपुर)
* निशा ठाकुर: सी.एम.ओ. (शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर इमलीडूंगु)
* ऋतु लेखा जायसवाल: जे.सी.एच.ओ. (आयुष्मान आरोग्य मंदिर )
* श्री श्रीपाल सिंह पैकरा: जे.ए.एस. (प्रा.स्वा.केंद्र कटोरी नगोई, पोड़ीउपरोड़ा)