




00 बैगा तंत्र मंत्र से ₹5 लाख का बनाने वाला था ₹2.5 करोड़; बैगा के एक साथी से पुलिस कर रही पूछताछ
00 देखिए वीडीओ ….मृतक सुरेश साहू की पत्नी,यार्ड के चौकीदार, बैगा के साथी और सीएसपी ने क्या कुछ बताया
TTN डेस्क
कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के दौरान तीन लोगों की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार देर रात बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू, और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव एक ही कमरे में मिले।परिजनों को इनकी हत्या होने की आशंका है।
0 तंत्र-विद्या से ₹5 लाख को ₹2.5 करोड़ में बदलने का दावा
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बिलासपुर निवासी कथित तांत्रिक राजेंद्र कुमार तीन साथियों के साथ बुधवार रात कोरबा पहुँचा था। तांत्रिक ने दावा किया था कि वह तंत्र विद्या से ₹5 लाख को ₹2.5 करोड़ में बदल देगा, जिसे बराबर बाँटने की योजना थी।
0 नींबू और रस्सी का घेरा बनाकर कमरे में बुलाया
* रात करीब 11 बजे स्क्रैप यार्ड में तंत्र-मंत्र का कथित अनुष्ठान शुरू हुआ।
* राजेंद्र कुमार ने तीनों मृतकों को एक-एक कर अलग कमरे में बुलाया।
* उन्हें नींबू दिया गया, जमीन पर रस्सी से घेरा बनाया गया और कमरे में बंद कर दिया गया।
* तांत्रिक ने कहा था कि कमरा 30 मिनट से एक घंटे बाद खोला जाएगा।
0ताला खोलने पर तीनों मृत मिले
निर्धारित समय के बाद जब कमरे का ताला खोला गया, तो तीनों मृत पड़े मिले। मौजूद लोग घबराकर उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
0 बैगा के साथ आय अश्वनी से पूछताछ
तांत्रिक/बैगा राजेंद्र के साथ आए बिलासपुर निवासी अश्विनी कुर्रे ने बताया कि अचानक हुई मौतों के बारे में उसे कुछ पता नहीं है। उसने दावा किया कि तंत्र-विद्या कराने के बाद तीनों की मौत हो गई, लेकिन यह कैसे हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
0 क्या कहना है पुलिस का?
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच में जहरखुरानी की आशंका है। फ़िलहाल, पुलिस घटना की जाँच कर रही है। यह घटना उरगा थाना इलाके की है, लेकिन सिविल लाइन पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है।


