00 नितीश कुमार के बाद कौन? बिहार की सियासत में हलचल तेज!
TTN डेस्क 
पटना से लेकर दिल्ली तक इस समय केवल एक ही सवाल गूंज रहा है— बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? कयासों और चर्चाओं के बीच अब इस सवाल का जवाब मिलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
बीजेपी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और उसी दिन बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक होगी।
लेकिन सबसे बड़ा पेंच यहाँ फंस रहा है…
जब सम्राट चौधरी पहले से ही बीजेपी विधायक दल के नेता और राज्य के डिप्टी सीएम हैं, तो फिर से नए नेता चुनने के लिए यह बैठक क्यों बुलाई गई है? कैबिनेट में नीतीश कुमार के बाद नंबर-2 की हैसियत रखने वाले सम्राट चौधरी के रहते इस नई कवायद के क्या मायने हैं?
क्या बिहार की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है? क्या सत्ता की कमान अब किसी नए हाथ में जाने वाली है? 14 अप्रैल की बैठक बिहार की तकदीर और तस्वीर दोनों साफ कर सकती है।


