बिहार विधानसभा चुनाव सर्वे : राहुल ने मोदी को पीछे छोड़ा,तेजस्वी सबसे पसंदीदा सीएम फेस…जानिए क्या है और खास

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश के बिना बनेगी सरकार, महागठबंधन खुश, जनसुराज का क्या होगा?

OO पोल ट्रैकर सर्वे के अनुसार महागठबंधन को 44.2% वोट, एनडीए को 42.8% वोट मिलने की संभावना

TTN Desk

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नवभारत टाइम्स के पोल ट्रैकर सर्वे ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को उजागर किया है। 15 मार्च से 5 जून 2025 तक 5 लाख से अधिक लोगों से बातचीत के आधार पर यह सर्वे दर्शाता है कि महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, लेफ्ट) को मामूली बढ़त मिल सकती है, जबकि एनडीए (JDU, BJP, और सहयोगी) कांटे की टक्कर दे रहा है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं।युवाओं के बीच राहुल मोदी पीएम नरेंद्र मोदी से कहीं ज्यादा लोकप्रिय है।

O मुख्य निष्कर्ष

सीट अनुमान:

महागठबंधन को 44.2% वोट शेयर के साथ लगभग 126 सीटें मिलने की संभावना, जो बहुमत (122 सीटें) से थोड़ा अधिक है।एनडीए को 112 सीटें मिल सकती हैं।प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को केवल 2.7% वोट शेयर और संभवतः 1 सीट मिलने का अनुमान।

मुख्यमंत्री की पसंद:

तेजस्वी यादव: 43% मतदाताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना।नीतीश कुमार: 31% समर्थन।प्रशांत किशोर: 9% समर्थन।युवाओं में लोकप्रियता:राष्ट्रीय नेता के रूप में राहुल गांधी को 47% युवाओं ने पसंद किया, जबकि नरेंद्र मोदी को 39% समर्थन मिला।

O ये है सर्वे के मुख्य बिंदु

Oमहागठबंधन की सरकार:

पोल ट्रैकर सर्वे के अनुसार महागठबंधन को 44.2% वोट मिलने की संभावना, जबकि एनडीए को 42.8% वोट मिल सकते हैं।

O।तेजस्वी यादव की बढ़त:

तेजस्वी यादव को सीएम फेस के लिए 43% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि नीतीश कुमार दूसरे नंबर पर हैं।

Oजनसुराज की स्थिति:

पोल ट्रैकर सर्वे के अनुसार प्रशांत कुमार की जनसुराज पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिलने की संभावना है।

O क्या है पार्टियों की रणनीति:

तेजस्वी यादव महागठबंधन के सहयोगियों को साधने में जुटे हैं और नीतीश कुमार के कोर वोट को साधने की कवायद में हैं।

O सर्वे की चौंकाने वाली बात…राहुल ने मोदी को पीछे छोड़ा

पोल ट्रैकर सर्वे के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आंकड़े सामने आए हैं। इस सर्वे में युवाओं के बीच राहुल गांधी सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।

– राहुल गांधी को 47% युवा पसंद करते हैं।- नरेंद्र मोदी को 39% वोट मिले हैं।
– शेष 14% वोट अन्य नेताओं के पक्ष में हो सकते हैं।

इस सर्वेक्षण से पता चलता है कि बिहार के युवाओं में राहुल गांधी की लोकप्रियता पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा है। यह ट्रेंड इंडिया गठबंधन के लिए सकारात्मक संकेत देता है।