Home Uncategorized बिग ब्रेकिंग : इजराइली सेना लेबनान में घुसी

बिग ब्रेकिंग : इजराइली सेना लेबनान में घुसी

00 59 इलाके खाली कराए, 30 हजार लोग विस्थापित; हिजबुल्लाह पर मिसाइल हमले

TTN डेस्क

ईरान के साथ चल रही जंग के बीच इजराइली सेना ने लेबनान में प्रवेश किया है। इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कम से कम 59 इलाकों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया, जहां हिजबुल्लाह की गतिविधियां बताई जा रही हैं। UNHCR के अनुसार, इससे 30 हजार से ज्यादा लोग अपने घर छोड़कर विस्थापित हो गए हैं। इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमले किए, जिसमें बेरूत समेत कई जगहों पर बमबारी हुई। यह कार्रवाई हिजबुल्लाह द्वारा इजराइल पर रॉकेट-ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है। क्षेत्रीय तनाव बढ़ने से मिडिल ईस्ट में संघर्ष फैलने की आशंका है।