00 बालको में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, समुदाय और कर्मचारियों का हुआ संगम
TTN Desk
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार अपने कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के साथ बड़े ही जोश और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्नति परियोजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने कंपनी के अधिकारियों, डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों की कलाई पर हाथ से बनी राखियां बांधीं।
यह समारोह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और अटूट संबंधों को और मजबूत करने का अवसर था।
0हुआ सुरक्षाकर्मियों का सम्मान
महिलाओं ने कंपनी की सुरक्षा और संरक्षा टीमों के सदस्यों को राखी बांधकर उनके समर्पण और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार जताया। इसमें पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर सुरक्षाकर्मी शामिल थे, जो विविधता और समानता का संदेश देता है।
0 राखी बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक
उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाओं ने अपनी बनाई राखियां बांधीं, जो उनके कौशल और आर्थिक आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। यह उत्सव सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का भी प्रतीक बन गया।
0कंपनी की प्रगति और समुदाय का विकास जुड़े है एक दूसरे से : सीईओ राजेश कुमार
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक राजेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि कंपनी की प्रगति और समुदाय का विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “हम साथ मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाते हैं, जहां समृद्धि, सशक्तिकरण और साझा मूल्यों से सभी को फायदा हो। रक्षाबंधन जैसे पर्व हमारी एकजुटता और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह उत्सव सिर्फ राखी बांधने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह संदेश है कि “हम साथ हैं और साथ ही आगे बढ़ेंगे।”