
00 साहू समाज की बैठक में लिया गया निर्णय; बस स्टैंड पर होगा महाप्रसादी का वितरण
TTN डेस्क
बालको नगर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बालको साहू समाज द्वारा आराध्य देवी माँ कर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 5 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3 बजे से नगर में भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज की नारी शक्तियाँ बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगी।
0 साहू सदन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
आयोजन को लेकर बीते दिनों साहू सदन में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। समाज के महासचिव डिकेश्वर साहू ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ साहू सदन से होगा, जो सिविक सेंटर होते हुए बालको बस स्टैंड तक जाएगी।
0 श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था
कलश यात्रा के समापन पर बालको बस स्टैंड पर आमजन के लिए खिचड़ी प्रसादी एवं शीतल शरबत के वितरण की व्यवस्था की गई है। समाज के अध्यक्ष अमरदास साहू ने कहा कि इस वर्ष जयंती को लेकर स्वजातीय बंधुओं में भारी उत्साह है, जिसे देखते हुए वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
0 समाज ने की उपस्थिति की अपील
उपाध्यक्ष टिकेंद्र साहू एवं शशिकांत साहू ने सभी स्वजातीय जनों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
0 इनकी रही उपस्थिति
बैठक के दौरान समाज के दानवीर भामाशाह लेखराम साहू, कलेशराम साहू, खोमलाल साहू, हिमानी साहू, पूजा साहू, कविता साहू, वोसंत साहू, शरद साहू, धरम साहू, हीरानंद साहू, शैलेंद्र साहू और बबलू साहू सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


