Home छत्तीसगढ़ बलरामपुर अपडेट: लोगों का बवाल जारी, पुलिस निशाने पर,एएसपी निमिषा को लगी...

बलरामपुर अपडेट: लोगों का बवाल जारी, पुलिस निशाने पर,एएसपी निमिषा को लगी चोट

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गुरुवार को हिरासत में अस्पताल कर्मी की मौत के बाद शुरू हुआ बवाल शुक्रवार को भी जारी रहा।
_________________________

ये भी पढ़ें

अपडेट:हिरासत में मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों का थाने पर हमला,पथराव,पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे,देखें वीडीओ

अपडेट:हिरासत में मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों का थाने पर हमला,पथराव,पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे,देखें वीडीओ


__________________________

कोतवाली थाना में गुरुवार को वॉशरूम में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल का शव फंदे से लटकते पाए जाने के बाद से लोगों में गुस्सा है।
आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी. इस हिंसा में जशपुर की एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है. वह गुरुवार को हुई घटना के बाद बलरामपुर ड्यूटी पर है।एक महिला ने उनकी ओर चप्पल ही बरसा दी । अचानक उग्र हुई भीड़ को हमलावर हो पथराव करते देख पुलिस कर्मी घटना स्थल से भागते हुए भी दिखे।वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं.

क्यों हो रहा है बवाल

बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने गुरुवार की रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा खड़ा किया. सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.