Home Uncategorized बलरामपुर अपडेट: मृत अस्पताल कर्मी का हुआ अंतिम संस्कार, लापता पत्नी के...

बलरामपुर अपडेट: मृत अस्पताल कर्मी का हुआ अंतिम संस्कार, लापता पत्नी के भाई ने जताया है बहन की हत्या का संदेह

TTN Desk

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में हुई स्वास्थ्यकर्मी गुरुचरण मंडल की मौत को लेकर दो दिनों तक हंगामा चला। शनिवार को गृहग्राम में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, थाने में हमला और तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।वहीं मृतक की लापता पत्नी के भाई ने अपनी बहन की हत्या करने का संदेह मृतक और उसके पिता पर जताने की बात सामने आई है।

मृतक के गांव में स्थिति सामान्य

स्वास्थ्यकर्मी गुरुचरण मंडल के गृहग्राम संतोषीनगर में आज हालात सामान्य है। संतोषी नगर में करीब 500 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात हैं। बलरामपुर में भी पुलिस बल मौजूद है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पीड़ित परिवार से मिलने जाएंग।संतोषी नगर में करीब 500 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात हैं। बलरामपुर में भी पुलिस बल मौजूद है।

हिरासत में अस्पताल कर्मी की मौत के बाद शुरू हुआ बवाल

बलरामपुर थाने में गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए स्वास्थ्य विभाग के प्यून गुरूचरण मंडल (30) ने लॉकअप के बाथरूम में फांसी लगा ली। थाने में गुरूचरण मंडल की मौत की सूचना लोगों को शाम को मिली तो हंगामा मच गया। लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा करते हुए थाने और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया।

टी आई,हेड कांस्टेबल किए गए सस्पेंड

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए देर रात थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और कॉन्स्टेबल अजय यादव को निलंबित किया गया।

भाई को शक बहन की हत्या की पति और ससुर ने

मंडल की पत्नी रीना गिरी 29 सितंबर को लापता हो गई थी। वो इसकी दूसरी पत्नी थी। रीना गिरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरुचरण मंडल ने ही थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, रीना गिरी के भाई बदला गिरी ने बलरामपुर एसपी से रीना गिरी की हत्या उसके पति और ससुर शांति मंडल पर जताते हुए शिकायत की थी।
इसके बाद पुलिस गुरुचरण मंडल और उसके पिता से पूछताछ कर रही थी। पुलिस के अनुसार, गुरुचरण मंडल का शव गुरुवार दोपहर 3.15 बाथरुम में फांसी पर झूलता मिला था।

तय दिशा निर्देश के तहत हुई प्रक्रिया:आईजी
आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि, पुलिस ने कस्टडी में मौत के लिए तय दिशा निर्देशों के अनुसार बलरामपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की तरफ से नियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट और एफएसएल टीम की उपस्थिति में शव परीक्षण और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराई।