
00 टीवी संबोधन में नेतन्याहू बोले- ‘तानाशाह का अंत’
TTN डेस्क
तेहरान/तेल अवीव : मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष अब अपने सबसे विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। 28 फरवरी 2026 की रात इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमलों के बाद ईरान के भविष्य पर सवालिया निशान लग गए हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के “बढ़ते संकेत” मिल रहे हैं।
0 नेतन्याहू का टीवी संबोधन और बड़ा दावा
एक विशेष टीवी संबोधन में नेतन्याहू ने कहा, “हमने तानाशाह खामेनेई के कंपाउंड को तबाह कर दिया है… और इस तानाशाह के अब न होने के कई संकेत हैं।” उन्होंने ईरानी जनता से अपील की कि वे इस मौके का इस्तेमाल एक आजाद और शांतिपूर्ण ईरान बनाने के लिए करें। इजराइली मीडिया के अनुसार, खामेनेई के साथ सभी संचार संपर्क टूट चुके हैं, जिससे उनकी मौत की आशंका को बल मिला है।
0 ईरान का पलटवार: दावों को बताया ‘झूठ’
दूसरी ओर, ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम लीडर पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें हमलों से पहले ही एक गोपनीय सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर सैकड़ों मिसाइलें और आत्मघाती ड्रोन दागे हैं।
0 भारी सैन्य और नागरिक क्षति
खबरों के मुताबिक, इस हमले में ईरानी रक्षा मंत्री और कई सीनियर IRGC कमांडरों समेत लगभग 200 लोगों की जान जा चुकी है। ईरान की कई न्यूक्लियर साइट्स को भी निशाना बनाया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।


