देखें वीडीओ और फोटो…कोरबा : महापौर संजू देवी,पार्षद नरेंद्र देवांगन के साथ श्रद्धालुओं ने की कांवड़ यात्रा

00 मां सर्वमंगला मंदिर में पूजन कर शुरू हुई यात्रा,कनकी मार्ग हुआ भक्तिमय,गूंज उठा बोल बम ,हर हर महादेव

00 कनकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर की कोरबा वासियों की सुख समृद्धि और प्रदेश विकास की प्रार्थना

TTN Desk

कोरबा। आज पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर माँ सर्वमंगला की पूजा-अर्चना कर जीवनदायिनी हसदेव नदी से पवित्र जल भरकर बीजेपी और उसके मोर्चा संगठन के पदाधिकारी सदस्यों ने कनकी धाम तक पैदल कांवर यात्रा की।इस दौरान लगभग सभी ने भगवा रंग के भारतीय गणवेश धारण किए थे।

इस आध्यात्मिक कांवड़ यात्रा में सबसे खास ये रहा कि बोल बम,हर हर महादेव,जय सर्वमंगला मां के नारे लगाते हुए महापौर संजू देवी सिंह राजपूत , पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन विशेष रूप से शामिल हुए। नदी से जल ले कर ये दोनों नेताओं के साथ भक्तों का काफिला पहले सर्वमंगला मंदिर आया ,जहां विधिवत पूजन के बाद कांवड़ धारण कर कनकी धाम तक पैदल यात्रा शुरू हुई। इनके साथ मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा की बहनें, पार्षदगण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से सहभागिता निभाई।जगह जगह ग्रामीणों ने इनका स्वागत फूल मालाएं पहना कर किया।कनकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के बाद प्रसाद भंडारे में सेवा दी। कांवड़ यात्रा के दौरान जीवंत अद्भुत झांकी और भक्तिमय भजनों और बोल बम के नारों के साथ कनकेश्वर धाम तक की यात्रा एक अनोखा दृश्य बना रही थी। महापौर संजू देवी ने कहा कि हम सभी ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।नरेंद्र देवांगन ने कहा कि हम सबने छत्तीसगढ़ के सुखद भविष्य के साथ समस्त कोरबा वासियों की उन्नति ,सुख समृद्धि की कामना भगवान भोलेनाथ से की है।