Home Uncategorized देखिए वीडीओ …भव्य हसदेव महाआरती : सर्वमंगला घाट के चहुं ओर रोशनी,मंत्रोच्चार...

देखिए वीडीओ …भव्य हसदेव महाआरती : सर्वमंगला घाट के चहुं ओर रोशनी,मंत्रोच्चार की गूंज के बीच उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का ज्वार

कोरबा  । देव-दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 15 नवंबर को हिन्दू क्रांति सेना के द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सर्वमंगला घाट में हसदेव की महाआरती 2024 का भव्य आयोजन किया गया।

 

सर्वमंगला मंदिर का हसदेव नदी तट का पूरा क्षेत्र आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा।दोपहर से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।आयोजन समिति की पदाधिकारियों ने शास्त्रोक्त पूजन पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच किया।हसदेव नदी को 51 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई।आरती में एक स्वर में हजारों लोग भावविभोर हो सहभागी बने।

इसकी रोशनी दूर दूर तक नजर आ रही थी और लोग इसका मोहक नजारा देखने भी वहां पहुंच रहे थे।

आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेश के विविध धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा।