देखिए वीडीओ…छत्तीसगढ़ : सूदखोर तोमर बंधुओं के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- “तोमर हो या जेहादी…कानून के ऊपर कोई नहीं”

00विष्णुदेव सरकार में सुशासन के साथ सुदर्शन चक्र भी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई : गृहमंत्री शर्मा

TTN Desk

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं (रोहित और वीरेंद्र तोमर) के भाठागांव स्थित अवैध दफ्तर को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। यह कार्रवाई 27 जुलाई 2025 को की गई, जिसमें दफ्तर से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए।

0 बुलडोजर तो चलेगा फिर वो …: साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस कार्रवाई पर बयान देते हुए कहा, “बुलडोजर तो चलेगा। हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं। तब माइक से अपराधियों और आततायियों को बोलते थे, आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है। विष्णु के सुशासन में एक बात स्पष्ट है, कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो। तोमर बंधु हों या जिहादी बंधु हों।”

0 सुशासन भी सुदर्शन चक्र भी : शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “विष्णुदेव सरकार में सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है। किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।”

0 तोमर बंधुओं की पत्नियों पर भी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर शिकंजा

पुलिस ने पहले तोमर बंधुओं की पत्नियों को उनके अवैध धंधे में सहयोग के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब नगर निगम की इस कार्रवाई से तोमर बंधुओं के अवैध साम्राज्य पर शिकंजा और कस गया है।