देखिए वीडीओ और फोटो…कांग्रेस की मशाल यात्रा : चुनाव जितना हारना नहीं संवैधानिक संस्थाओं को बचाना है बड़ी चुनौती : पायलट

00 पूर्व मंत्री जयसिंह ने कोरबा जिले में मतदाता सूची में त्रुटियों के दस्तावेज की फाइल मंच से लहराई,गूंजे वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे

00 हाल के समय का कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,महंत,सिंहदेव,बैज,प्रेम साय सहित बड़े नेता हुए शामिल सहित

TTN डेस्क

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सचिन पायलट, जो कांग्रेस के महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं, ने “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत मशाल यात्रा का नेतृत्व किया।इस अभियान में विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता डॉ चरणदास महंत,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,सांसद ज्योत्सना महंत,पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव,पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ,संगठन प्रभारी जेतफलॉन्ग,प्रेम साय सिंह,गुरमुख सिंह होरा,विधायक राठिया , सहित पूर्व विधायक,पार्टी पदाधिकारी सहित अनेक प्रमुख नेता शामिल हुए। इस आयोजन का पूरा संयोजन और तैयारियां पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में जिला एवं शहर कांग्रेस ने की थी।

TTN Desk

कोरबा जिला मुख्यालय में हाल के समय का कांग्रेस द्वारा किया गया यह बड़ा प्रदर्शन था।जिसमें वरिष्ठ नेताओं की भी एकजुटता प्रदर्शित करने वाली उपस्थिति रही।

सचिन पायलट ने अपने उद्बोधन और पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा पर कड़े आरोप लगाए हैं। यह अभियान कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जो कथित वोट चोरी के खिलाफ चलाया जा रहा है। पायलट ने स्पष्ट कहा है कि वोट चुराकर सत्ता हासिल करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव जितना हारना कोई बड़ी बात नहीं पर आज हम सबके सामने संवैधानिक संस्थाओं को जनता के प्रति जवाबदेह बनाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा,कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज मंच से लहराते हुए ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ जनसभा में कहा, “वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। वोट चोरी में दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है।” उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वे निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहते। जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की, ताकि जनता निष्पक्ष चुनाव का समर्थन करे।

0 ये नेता भी हुए शामिल

प्रदर्शन में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद,हरीश परसाई,श्याम सुंदर सोनी, धरम निर्मले,सुरेश सहगल,प्रशांत मिश्रा,जिलाध्यक्ष नथूलाल यादव,मनोज चौहान,तनवीर अहमद,मुकेश राठौर,सुरेन्द्र जायसवाल,शेख इश्तियाक,निगम पार्षद,पूर्व पार्षद सहित जिले के प्रमुख कांग्रेस,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।