देखिए वीडीओ और तस्वीरें…कोरबा : भक्ति और उत्साह का सैलाब, बाबा गुरु घासीदास की भव्य शोभायात्रा ने मोहा सबका मन

फोटो और वीडीओ : विशाल पटले

TTN डेस्क

कोरबा। “सत्य ही मानव का आभूषण है” के पावन संदेश के साथ आज कोरबा शहर पूरी तरह सतनाम मय हो गया। कोरबा सतनामी कल्याण समिति द्वारा आयोजित बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती (गुरु पर्व) के अवसर पर आज, 17 दिसंबर 2025 को एक ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

0 शोभायात्रा में दिखा शक्ति और संस्कृति का संगम

आज की यह शोभायात्रा सीतामणी जैतखाम से भव्य रूप में प्रारंभ होकर सतनाम प्रांगण, टी.पी. नगर तक पहुंची। इस यात्रा के दौरान वे सभी आकर्षण देखने को मिले जिन्होंने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा।
यात्रा के दौरान डी.जे. द्वारा प्रस्तुत लेजर लाइट शो ने समां बांध दिया।साथ में पंथी दलों ने अपनी पारंपरिक कला और कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।शौर्य प्रदर्शन प्रदर्शन भी किया गया।आकर्षक झांकी और भव्य आतिशबाजी आज की शोभायात्रा का मुख्य केंद्र रही।

0 गुरुवार को मनेगी जयंती

आज की भव्य शोभायात्रा की सफलता के बाद कल, 18 दिसंबर 2025 को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। समिति ने आज की यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।