Home Breaking News दुबई से केरला आ रहा एयर इंडिया का विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त,...

दुबई से केरला आ रहा एयर इंडिया का विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त, सवार थे 174 यात्री

कालीकट। दुबई से भारत आए एयर इंडिया का विमान कारिपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लैंडिंग के दौरान विमान का निचला हिस्सा रनवे से टकरा गया और विमान क्रैश हो गया। विमान में 174 यात्री सवार थे। जान माल के भारी नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। विमान क्रैश होने के बाद दो टुकड़ों में बिखर गया।