Home कोरबा तैयारियों का देखिए वीडीओ….धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा का शंखनाद; 21 हजार...

तैयारियों का देखिए वीडीओ….धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा का शंखनाद; 21 हजार महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा,तैयारियां जोरों पर

00 अपना घर सेवा आश्रम का आयोजन: 28 मार्च से बांकीमोंगरा-कटघोरा मार्ग पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, 108 कन्याओं का होगा विवाह

TTN डेस्क

कोरबा। ऊर्जाधानी में भक्ति और सेवा का महाकुंभ लगने जा रहा है। ग्राम ढप-ढप में आगामी 28 मार्च से 1 अप्रैल तक बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा की अमृत वर्षा होगी। कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक जुड़ावन सिंह ठाकुर और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

0 कलश यात्रा और दिव्य आयोजन की झलकियां

* भव्य शुभारंभ: 27 मार्च को 21,000 महिलाओं की विशाल और निःशुल्क कलश यात्रा से आयोजन की शुरुआत होगी।
* सामाजिक सरोकार: 1 अप्रैल को कथा स्थल पर 108 दिव्यांग एवं जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न होगा।
* सेवा संकल्प: पांच दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के साथ ही 29 मार्च को ‘अपना घर सेवा आश्रम’ के नवीन भवन का संकल्प लिया जाएगा।
* दिव्य दरबार: 30 मार्च को गुरुदेव का बहुप्रतीक्षित दिव्य दरबार सजेगा, जिसमें लाखों भक्तों के जुटने की संभावना है।

0 सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

आयोजन समिति के ऋतु चौरसिया, अमरजीत सिंह, सुबोध सिंह,पवन गर्ग और राणा मुखर्जी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल, पेयजल और पार्किंग की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। 31 मार्च को बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम भी आयोजित होगा। समिति ने समस्त अंचल वासियों से इस ऐतिहासिक महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।