छत्तीसगढ़ : रायपुर में त्योहारों पर ये पांच दिन नॉनवेज बिक्री पर प्रतिबंध

TTN Desk

रायपुर । नगर निगम ने कुछ खास त्योहारों पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी, 19 अगस्त को पर्युषण पर्व के पहले दिन, 26 अगस्त को गणेश चतुर्थी और 27 अगस्त को पर्युषण पर्व के आखिरी दिन लागू रहेगा।
नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इन दिनों में अगर कोई होटल या दुकान नॉनवेज बेचती पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें सामान की जब्ती, दुकान सील करना और कानूनी कार्रवाई करना शामिल है।
सभी जोनल अफसर और इंस्पेक्टरों को अपने-अपने इलाकों में निगरानी रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इन आदेशों का ठीक से पालन हो। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।