O पिछड़ा वर्ग आयोग में नए उपाध्यक्ष की नियुक्तिरायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों में संशोधन करते हुए कुछ अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग भी शामिल है, जहां चंद्रकान्ति वर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हालांकि, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के पद पर अभी नेहरू राम निषाद ही कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति अक्टूबर 2024 में हुई थी। नेहरू राम निषाद बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी हैं।
अन्य प्रमुख बदलाव:
हालिया बदलावों में जिन प्रमुख नेताओं को नए दायित्व सौंपे गए हैं, वे इस प्रकार हैं:
* केदारनाथ गुप्ता: अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।
* शालिनी राजपूत: उन्हें छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
* श्रीनिवास राव मद्दी: अब वह छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के अध्यक्ष होंगे।
ये नियुक्तियां और फेरबदल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संगठनात्मक मजबूती और प्रशासनिक दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। संबंधित विभागों द्वारा जल्द ही इन नियुक्तियों के औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।हालांकि इससे पहले ही सीएम विष्णुदेव साय ने इन नियुक्तियों की X पोस्ट में जानकारी दे दी।इस फेरबदल पर पार्टी में ही खींचतान होने की चर्चाएं शुरू हो गई है वहीं सोशल मीडिया पर भी चुटकियां ली जा रही है।