छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज: 41 आइएएस का तबादला,कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले,देखिए सूची…

OO राज्य सरकार ने 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कई को अतिरिक्त प्रभार पर अलग-अलग विभागों का जिम्मा दिया गया है । कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ जैसे जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

TTN Desk
कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है । इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पर से हटकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर उन्हें खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। देखें लिस्ट….