





00 गुजरात के वडोदरा जिले में आज बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीरा ब्रिज अचानक ढह गया, जो आनंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता था। इस हादसे में कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।बचाए गए 8 लोगों में भी कुछ की हालत गंभीर है।
TTN Desk
गंभीरा ब्रिज, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 48 का हिस्सा है,बुधवार 9 जुलाई की सुबह के समय अचानक ढह गया। इस दौरान दो ट्रक, एक बोलेरो जीप और एक अन्य वाहन नदी में गिर गए। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 लोगों की मौत हो चुकी है, और 8 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
0 लापता लोगों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं
अभी तक लापता लोगों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमान है कि कई लोग नदी में फंसे हो सकते हैं।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, और NDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने भी बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोताखोरों को लापता लोगों की तलाश के लिए तैनात किया गया है। क्रेन की मदद से नदी में गिरे वाहनों को निकालने की कोशिश जारी है।
0 प्रशासन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों और नेताओं ने प्रशासन पर ब्रिज की जर्जर हालत को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मरम्मत की मांगों को बार-बार अनसुना किया गया। कांग्रेस विधायक अमित चावड़ा ने सोशल मीडिया पर तत्काल बचाव कार्य और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की मांग की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटना की जांच के लिए निर्देश दिए हैं।वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने कहा है।उक्त मार्ग को फिलहाल बंद किया गया है।


