कोरबा : मां दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के जयप्रकाश अग्रवाल पुनः बने अध्यक्ष

कोरबा। दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, डी.डी.एम. रोड की सामान्य बैठक श्रीराम दरबार मंदिर में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

0 सर्वसम्मति से हुआ चयन

समिति के संरक्षक के रूप में जयसिंह अग्रवाल, के.एन. सिंह, श्रेष्ठ सिंह ठाकुर और श्रीकांत बुधिया को चुना गया है। जयप्रकाश अग्रवाल को एक बार फिर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, रवि अग्रवाल सचिव, विकास अग्रवाल (स्वामी विवेकानंद मार्ग) सह सचिव, अशोक चावलानी कोषाध्यक्ष और गोपाल अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। अध्यक्ष को पूजा समिति की नई कार्यकारिणी के गठन का दायित्व भी सौंपा गया है।

0 भव्य आयोजन की तैयारी

इस वर्ष भी दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियों पर बैठक में चर्चा की गई। समिति के सचिव रवि अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन का तीसरा वर्ष है। हर साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पंडाल आकर्षक ढंग से बनाया जाएगा। इसके साथ ही डांडिया-गरबा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।
बैठक में जयप्रकाश अग्रवाल, गुलशन अरोरा, अशोक चावलानी, गोपाल अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, शशि सिंघल, राजेंद्र गुप्ता, सरोज पांडे, राजकुमार अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुदामा कलवानी, विनोद यादव और बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति के पूर्व सचिव गुलशन अरोरा ने दी।