Home Breaking News कोरबा ब्रेकिंग: सी मार्ट में लगी आग,बड़ी घटना टली

कोरबा ब्रेकिंग: सी मार्ट में लगी आग,बड़ी घटना टली

कोरबा।शहर के टीपी नगर चौक के समीप संचालित सी मार्ट में रात 7 बजकर 50 मिनट शार्ट शर्किट की वजह से आग लग गई। सूचना के बाद सीएसईबी पुलिस की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे है।दुकान से अचानक धुंआ उठता देख दुकान में मौजूद कर्मचारी और ग्राहकों में आगरा तफरी सी मच गई।यह शहर का व्यस्त इलाका है।पास ही स्थित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट से भी पुलिस कर्मी दौड़ते वहां पहुंचे,आसपास के लोग भी मदद करने लगे।दुकान से सटा हुआ ही होटल,एक भोजनालय और अन्य दुकानें भी है।समाचार लिखे जाते समय आग पर काफी कुछ काबू पा लिया गया है।