कोरबा : पूर्व निगम अधिकारी डॉ लाखे के घर बड़ी चोरी,दिनदहाड़े घर के ताले तोड़े

कोरबा में डॉ. शिरीन लाखे के घर चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात 13 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच हुई, जब डॉ. लाखे (69 वर्षीय, पूर्व नगर पालिका अधिकारी) परिवार के साथ बिलासपुर के अपोलो अस्पताल इलाज के लिए गए थे। शाम 7 बजे घर लौटने पर चोरी का पता चला।

0 चोरी की मुख्य जानकारी:
स्थान: आरपी नगर, कोसाबाडी, कोरबा (घर क्रमांक 846)।
चोरी हुआ सामान: पुराना सोने का मंगलसूत्र (30 ग्राम), सोने का हार (2, कुल 30-35 ग्राम), सोने का कड़ा (2, 30 ग्राम), सोने का टॉप्स (3, 9 ग्राम), चांदी (100 ग्राम), नकदी (50 हजार रुपये)।

चोरी का तरीका: चोर ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, ड्राइंग रूम और बेडरूम में घुसकर अलमारी से सामान चुराया। सीसीटीवी फुटेज में दोपहर की घटना दर्ज हुई।

सिविल लाइन थाना (रामपुर) में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।