





0 नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद
TTN डेस्क
कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के अनुज भ्राता श्री कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेष के वैवाहिक कार्यक्रम में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की।उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा समारोह को विदेश आभा देते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। यह समारोह उद्योगमंत्री लखनलाल देवांगन परिवार के कोरबा स्थित चारपारा कोहड़िया निवास पर आयोजित किया गया।
0 मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ,वित्तमंत्री ने दिया स्नेहिल आशीर्वाद
कार्यक्रम को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी मौजूद रहे। ये सभी विशिष्ट जन रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रुमगढ़ा हवाई पट्टी पर पहुंचे जहां जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इन वरिष्ठ नेताओं ने देवांगन परिवार के तुलसी निवास पर पधारकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद और स्नेह प्रदान किया और परिवार के सदस्यों से सौहार्दपूर्ण भेंट की।
0 सांसद भी हुई शामिल
अन्य विशिष्टजनों की उपस्थिति
इस अवसर पर कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और श्री कृष्णा राय भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी , महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष श्रीमती पदमिनी देवांगन , जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी सहित कई अन्य विशिष्ट जन और प्रियजन भी समारोह की शोभा बढ़ाने पहुंचे।
देवांगन परिवार ने सभी गणमान्य अतिथियों और प्रियजनों के साथ इन अनमोल क्षणों को साझा करने पर हृदय से आभार व्यक्त किया है।


