00 अदाणी फाउंडेशन-केपीएल ने स्कूलों में बाउंड्री वॉल और शौचालयों का किया निर्माण; 4100 छात्रों को मिली स्कूल किट
TTN डेस्क
कोरबा, 04 फरवरी 2026:जिले के बरपाली तहसील स्थित कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ के संकल्प को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए शुरू की गई पहलों ने न केवल ग्रामीण सुविधाओं में इजाफा किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया है।
0 सुरक्षित हुआ स्कूल परिसर, स्वच्छता को मिला बढ़ावा
सोमवार को ग्राम पंचायत खोड्डल और सरगबुंदिया के शासकीय स्कूलों में नवनिर्मित बाउंड्री वॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस बाउंड्री वॉल के बनने से अब स्कूल परिसर असामाजिक तत्वों से सुरक्षित होगा। साथ ही खोड्डल के पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्रों और सामुदायिक मंच को भी सुरक्षा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, ग्राम पताढ़ी (दर्राभाठा) में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण कर उन्हें समर्पित किया गया, जिससे विशेष रूप से छात्राओं को स्वच्छता की बेहतर सुविधा मिलेगी।
0 शिक्षा के प्रति उत्साह: 4100 नन्हे हाथों में पहुंची स्कूल किट
शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए फाउंडेशन ने क्षेत्र के 46 शासकीय स्कूलों में एक व्यापक वितरण अभियान चलाया। इसके तहत कुदुरमल, उरगा, अखरापाली और सरायडीह सहित अन्य गांवों के 4100 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक और ज्योमेट्री बॉक्स युक्त ‘स्कूल किट’ प्रदान की गई। किट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने इस मदद को सराहनीय बताया।
0 सेहत की सौगात: 2500 ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार
स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी अदाणी फाउंडेशन ने बड़ी राहत दी है। अब तक आयोजित 06 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 12 गांवों के लगभग 2500 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
जारी हैं विकास कार्य: RO प्लांट और नए निर्माण
फाउंडेशन ने बताया कि खोड्डल गांव में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए RO जल संयंत्र (Water Plant) लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही सरगबुंदिया और उरगा के स्कूलों में भी शौचालयों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है।
0

“ग्रामीणों की आवाज”
> उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अदाणी फाउंडेशन और केपीएल के ये प्रयास गांव के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में किए जा रहे सुधारों से संयंत्र और ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग का रिश्ता और मजबूत हुआ है।
>


