TTN डेस्क
कोरबा/छत्तीसगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा निर्णय लेते हुए अमरजीत सिंह को छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह घोषणा महाराष्ट्र में आयोजित ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय युवा एवं महाराष्ट्र प्रदेश अधिवेशन’ के दौरान गरिमामय उपस्थिति में की गई।
0 अनुभव और सक्रियता को मिला सम्मान
अमरजीत सिंह की यह नियुक्ति उनके समाज के प्रति लंबे समय से चले आ रहे समर्पण, अटूट निष्ठा और बेहतरीन सांगठनिक कौशल को देखते हुए की गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में न केवल संगठन सशक्त होगा, बल्कि युवाओं की भागीदारी में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
0 बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं अमरजीत सिंह
अमरजीत सिंह की पहचान केवल एक समाज सेवक के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्रखर नेतृत्वकर्ता के रूप में भी है। वे वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। पूर्व में पार्षद रह चुके अमरजीत सिंह एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और सेवाभावी कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं।
0 हनुमंत कथा के सफल आयोजन में रही मुख्य भूमिका
हाल ही में कोरबा में आयोजित आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य ‘दिव्य हनुमंत कथा’ की सफलता के पीछे भी अमरजीत सिंह का बड़ा योगदान रहा है। वे इस विशाल कार्यक्रम के संयोजक थे और उनके कुशल प्रबंधन के कारण ही आयोजन अत्यंत भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
0 हर्ष का माहौल: छत्तीसगढ़ से कोरबा तक बधाइयों का तांता

जैसे ही अमरजीत सिंह की नियुक्ति की खबर फैली, पूरे प्रदेश के क्षत्रिय समाज और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेषकर कोरबा जिले में उनके समर्थकों द्वारा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी सक्रियता और मिलनसार स्वभाव से छत्तीसगढ़ युवा इकाई को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।


