Home Breaking News केंद्र सरकार ने की अनलॉक 5 की गाइडलाइंस जारी, सिनेमा प्रेमियों के...

केंद्र सरकार ने की अनलॉक 5 की गाइडलाइंस जारी, सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी :

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने आज अनलॉक-5 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है। साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग पूल भी खोले जा सकेंगे। इसके अलावा एंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की मंजूरी भी सरकार ने दी है। मल्टीप्लेक्स, थिएटर और सिनेमा को कुल क्षमता के 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोला जाए गा। इसके लिए केंद्र एसओपी जारी करेगी। स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने के लिए राज्य सरकारों को 15 अक्टूबर के बाद फैसला लेने की इजाजत होगी।