0 राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हुआ अनोखे अंदाज में विधिक शिविर का आयोजन
कटघोरा, कोरबा।
छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर, उप जेल कटघोरा में एक विशेष विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की सचिव डिंपल भेड़िया द्वारा किया गया।उन्होंने शिविर में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर अपना आगे का जीवन रचनात्मकता में लगाने की प्रेरणा दी।
शिविर का मुख्य उद्देश्य कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोरंजन को बढ़ावा देना था। इस हेतु, जेल प्रबंधन ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिनमें कैदियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली, कुर्सी दौड़ और शंख-चम्मच दौड़ शामिल थीं। रंगोली प्रतियोगिता में कैदियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए रंगोली में आकर्षक रंग भरे। सभी गतिविधियों में कैदियों की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल रहा।