उत्तरकाशी : हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट,मां बेटी सहित 6 की मौत

OO उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बरेली की रहने वाली मां-बेटी भी हैं। हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ।

TTN Desk

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

O मृतकों की सूची में राधा,रुचि है मां बहन

इस हेलीकॉप्टर में बरेली के आलमगीरी गंज पटवारी मंदिर के पास रहने वाली 79 वर्षीय राधा अग्रवाल उनकी बेटी रुचि अग्रवाल भी शामिल थीं।
रुचि अग्रवाल मुंबई की एक कंपनी में बतौर केमिकल इंजीनियर काम करती थीं। पति की मौत के बाद राधा अग्रवाल भी बीते दो साल से बेटी के साथ मुंबई रह रहीं थीं। मृतकों के नाम….
1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश।
6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।

घायल

मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल

O सीएम धामी ने जताया दुख

हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

O प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनी

बता दें, कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।