


0 पुनीराधाम में माता जानकी की आरती की, रोडशो किया गया रद्द
सीतामढ़ी, बिहार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 12 वें दिन गुरुवार को सीतामढ़ी के पुनीराधाम स्थित माता जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की। पंडित ने उन्हें तिलक लगा कर म माला और चुनरी पहनाई। इस दौरान, उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी भी मौजूद थे। मंदिर से निकलने के बाद, राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात नहीं की और सीधे आगे बढ़ गए।
0 सुरक्षा कारणों से यात्रा में बदलाव
एक आतंकी अलर्ट के कारण राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव किया गया। पहले वह जिस कैप में रुके थे, वहां से सीधे मंदिर पहुंच गए। कई जगहों पर उनका स्वागत करने के लिए मंच भी बनाए गए थे, लेकिन राहुल वहां नहीं रुके। इसके अलावा, मंदिर दर्शन के बाद होने वाला उनका रोड शो भी रद्द कर दिया गया। अब राहुल गांधी ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी से मोतिहारी के ढाका पहुंच रहे हैं।
0 बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में की शिकायत
इस यात्रा के दौरान, बीजेपी की कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने राहुल गांधी पर पटना के गांधी मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने राहुल पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
0 राहुल गांधी का संबोधन
सीतामढ़ी के रीगा चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ नहीं है, बल्कि आपके अधिकार की यात्रा है।


