00’पवित्र रिश्ता’ शो से मिली थी खास पहचान; शोक में डूबा मनोरंजन जगत
मुंबई: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थीं और इस बीमारी से जूझते हुए 31 अगस्त 2025 को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से उनके परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।
0 कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हुआ निधन
जानकारी के अनुसार, प्रिया मराठे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। दुर्भाग्यवश, वह इस जानलेवा बीमारी से उबर नहीं पाईं और आज सुबह उनका निधन हो गया। इतनी कम उम्र में उनके दुनिया छोड़ने से हर कोई स्तब्ध है।
0 ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी लोकप्रियता
23 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मी प्रिया मराठे ने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा भी यहीं से पूरी की थी। पढ़ाई के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी और मराठी शो में काम किया। मराठी सीरियल ‘या सुखानोया’ और ‘चार दिवस सासुचे’ से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के शो ‘कसम से’ में विद्या बाली का किरदार निभाया।
0 पवित्र रिश्ता से मिली लोकप्रियता
प्रिया को सबसे ज्यादा लोकप्रियता लोकप्रिय टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में वर्षा के किरदार से मिली थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा वह ‘कॉमेडी सर्कस’ के पहले सीजन में भी नजर आई थीं। उनके निधन से पूरा एंटरटेनमेंट जगत शोक में डूबा हुआ है, और फैंस नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


