OO अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में तूफान से 21 लोगों की मौत हो गई है। मिसौरी और केंटकी में इस तूफान से कई घर बुरी तरह तबाह हो गए हैं। कई घरों की छत और दीवार हवा में उड़ गई है।
TTN Desk
अमेरिका में भीषण तूफान ने कहर बरपाया है। तूफान के चलते इमारतें ढह गईं। वहीं केंटकी में 14 और मिसौारी में सात समेत 21 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
गर्वनर एंडी बेशियर ने कहा कि केंटकी में तूफान और खराब मौसम के कारण लगभग 14 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केंटकी ने शुक्रवार रात के तूफानों में अपने कम से कम 14 लोगों को खो दिया है, लेकिन दुख की बात है कि जैसे-जैसे हमें अधिक जानकारी मिलती जाएगी, यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कृपया हमारे सभी प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करें।
O तलाशी अभियान जारी
लॉरेल काउंटी के शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इस बीच, मिसौरी में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी घर घर जाकर फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मिसौरी में कम से कम एक बवंडर सहित कई बार तूफान आया।
O यहां से उठा बवंडर
ये तूफान शुक्रवार को आई भीषण मौसम प्रणाली का हिस्सा थे जिसके कारण विस्कॉन्सिन में बवंडर आया, ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के बिना रहना पड़ा तथा टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं चलीं। तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के तार और खंभे गिर गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सेंट लुइस की मेयर कैरा स्पेंसर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने शहर में कम से कम पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की।
O 5 हजार से अधिक मकान प्रभावित
उन्होंने कहा कि 5,000 से अधिक मकान इससे प्रभावित हुए हैं। स्पेंसर ने कहा शहर में आपात स्थिति घोषित करने की प्रक्रिया जारी है और जिन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वहां शुक्रवार को रातभर का कर्फ्यू लगा दिया गया। घायलों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है। ‘बार्न्स-जूइश’ अस्पताल की प्रवक्ता लॉरा हाई के अनुसार, अस्पताल में तूफान के कारण घायल हुए 20 से 30 लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
O हॉस्पिटल में 15 लोग भर्ती
‘सेंट लुइस चिल्ड्रंस हॉस्पिटल’ में 15 मरीज भर्ती हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट लुइस क्षेत्र मे मिसौरी के क्लेटन में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से दो बजकर 50 मिनट के बीच भीषण तूफान आया।