Home Breaking News महाराष्ट्र अपडेट : 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा महायुति सरकार...

महाराष्ट्र अपडेट : 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा महायुति सरकार का शपथ ग्रहण,फडणवीस ही फाइनल,शिंदे की तबियत बिगड़ी

TTN Desk

भाजपा विधायक दल की बैठक सूत्रों के अनुसार 3 दिसंबर को होगी। इस दिन दिल्ली से पार्टी के दो पर्यवेक्षक मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

उधर, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक संघ से हरी झंडी मिलने के बाद सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल कर दिया गया है। शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। शिवसेना और NCP की ओर से एक-एक डिप्टी CM भी शपथ लेंगे।

O शिंदे की तबियत बिगड़ी,डॉक्टरों ने आराम करने कहा

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बुखार और थकान के चलते डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। वे इन दिनों अपने गृह नगर सतारा में हैं। दिल्ली से लौटने के बाद वे मुंबई में कुछ देर ठहरे और फिर अचानक सतारा के लिए निकल गए थे।

O नाराज चल रहे हैं शिंदे

महायुति के बड़े घटक दल बीजेपी के नेताओं ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शिंदे डिप्टी सीएम के साथ ही गृह मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहते हैं, लेकिन इस पर गठबंधन के दलों के साथ सहमति नहीं बन पा रही है।