Home Breaking News बीजेपी को लगा झटका:इस पूर्व सांसद की राहुल ने कराई घर वापसी

बीजेपी को लगा झटका:इस पूर्व सांसद की राहुल ने कराई घर वापसी

TTN Desk

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने उनको पार्टी में शामिल करवाया।अशोक तंवर को हरियाणा की कांग्रेस राजनीति में हुड्डा का विरोधी माना जाता है।

अशोक कंवर ने कांग्रेस छोड़ टीएमसी और फिर आप की सदस्यता ली।पिछले लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए।जिसके बाद हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने बड़ा बदलाव किया। पार्टी ने सांसद सुनीता दुग्गल के टिकट को काटकर कांग्रेस से आए डॉ. अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाया मगर वे चुनाव हार गए। डॉ. अशोक तंवर ने 52 दिन पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2019 के चुनाव में सुनीता दुग्गल ने कांग्रेस के अशोक तंवर को हराया था। सुनीता के टिकट काटने के कारण है कि वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ घुल मिल कर नहीं रहती थी। दुग्गल को सीट देने के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि वह केंद्रीय स्तर पर एक्टिव रहते हैं । तंवर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं। 2009 में सिरसा से सांसद रह चुके डॉ. अशोक तंवर ने सिरसा लोकसभा सीट से तीन चुनाव लड़े हैं। दो में उनकी हार हुई।

आइए जानते है अशोक के बारे में

डॉ. अशोक तंवर का जन्म 12 फरवरी 1976 को झज्जर के गांव चिमनी में हुआ। उनके पिता ने भारतीय सेना में सेवा की है। डॉ. अशोक तंवर ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए, एमफिल, और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। हरियाणा की राजनीति में दलित चेहरा रहे अशोक तंवर कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे, मगर उनकी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कभी नहीं बनी। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी की शिकायत आलाकमान से की, मगर हुड्डा के सामने उनके सारे दांव फेल हो गए। इससे नाराज तंवर ने कांग्रेस छोड़ दी और टीएमसी में शामिल हो गए। इसके बाद वह आप के सदस्य बने। चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।