


00 1200 मेगावाट पावर प्लांट में अग्निकांड का अनुकरण; 7 उद्योगों के 27 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, सुरक्षा तैयारियों की हुई प्रशंसा
TTN डेस्क
बालकोनगर, कोरबा: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सुरक्षा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दर्शाते हुए, 6 दिसंबर 2025 को डिप्टी डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, कोरबा श्री विजय सिंह पोटाई के दिशा-निर्देशन में एक सफल जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास आपातकालीन सहयोगी संस्थानों की सहभागिता के साथ किया गया, जिसमें 7 उद्योगों के 27 प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
0 इन उद्योगों ने की सहभागिता
मॉक ड्रिल में कोरबा के विभिन्न औद्योगिक संस्थान शामिल थे, जिनमें पावर लिमिटेड (पूर्व में लैंको), एचटीपीएस कोरबा वेस्ट, माइंस रेस्क्यू स्टेशन एवं फायर सर्विसेस एसईसीएल कुसमुंडा एरिया, एनटीपीसी कोरबा, डीएसपीएम टीपीएस कोरबा ईस्ट, आईओसीएल कोरबा टर्मिनल एवं आईओसीएल कुसमुंडा शामिल थे।
0 आपातकालीन प्रतिक्रिया का अनुभव
* मॉक ड्रिल 1200 मेगावाट पॉवर प्लांट में अग्निकांड की आपात स्थिति पर केंद्रित थी, जिसमें एक संभावित औद्योगिक दुर्घटना का अनुकरण किया गया।
* सभी सहभागियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया की वास्तविक प्रक्रिया का अनुभव हुआ, जिसमें प्रतीकात्मक रूप से घायल एक व्यक्ति को बचाव राहत प्रदान की गई।
* मौके पर सिक्योरिटी, फायर ब्रिगेड, सेफ्टी, एंबुलेंस, व्यावसायिक स्वास्थ्य, रेस्क्यू टीम और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही।
* फायर ब्रिगेड एवं आपात संसाधनों में 2 फोम टाइप फायर टेंडर, फायर हाइड्रेंट सिस्टम, 2 रेस्क्यू टीमें और 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात किए गए।
0 प्रशंसा और प्रतिबद्धता
डिप्टी डायरेक्टर आई.एच. एंड एस. श्री विजय सिंह पोटाई ने मॉक ड्रिल के बाद बालको द्वारा संयंत्र में सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कंपनी की ट्रैफिक मैनेजमेंट, वाहनों में डैश कैमरा, शॉप फ्लोर पर डिजिटल ज़ेब्रा क्रॉसिंग, प्रभावी हैंड साइन एज और उत्कृष्ट टीम मैनेजमेंट की विशेष प्रशंसा की।
‘ऑल क्लियर’ सिग्नल के बाद घटना, भूमिका और हेडकाउंट वेरिफिकेशन पर विस्तृत डी-ब्रीफिंग की गई। इस प्रक्रिया में बालको के सीओओ (पावर) श्री मंतोष सिन्हा, श्री बी. शिवकुमार (चीफ एचएसई एंड एस) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह आयोजन बालको की सर्वोच्च प्राथमिकता कर्मचारियों की सुरक्षा को दर्शाता है और नियमित अभ्यास, आधुनिक उपकरण तथा बेहतर समन्वय के माध्यम से हर आपात स्थिति से निपटने के लिए कंपनी की तैयारी को प्रमाणित करता है। मॉक ड्रिल के उपरांत सभी सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट किए गए।


