Home Breaking News बंगाल : राज्य जीती पर नंदीग्राम से अपनी सीट हारी ममता बनर्जी

बंगाल : राज्य जीती पर नंदीग्राम से अपनी सीट हारी ममता बनर्जी

कोलकाता। बंगला चुनाव में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। जहा पूरे राज्य ने ममता को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए स्वीकार कर बड़ी जीत दिलाई है वही अपनी विधानसभा सीट पे वे बीजेपी के शुवेंदु अधिकारी से 1962 वोट के अंतर से हार गई है। लेकिन ममता इस हार से ज्यादा विचलित नहीं दिखी उन्होंने कहा की को नंदीग्राम में हुआ उसे भूल जाइए। हम वहा के लोगो का निर्णय स्वीकार करते हैं। ममता और शुवेन्दु अधिकारी में सुबह से ही इस सीट पर काटें की टक्कर थी लेकिन अंत में हार ममता बनर्जी की हुई। एक समय ममता के करीबी माने जाने वाले अधिकारी ने चुनाव से ठीक पहले ही बीजेपी ज्वाइन की थी। और यह उनके लिए बहुत बड़ी जीत है।