
00 बीजेपी नेता मोहन सिंह,राजेश सिंह के पिता थे,बुधवार को।अंत्येष्टि
TTN डेस्क
कोरबा।पावर हाइट निवासी और बालको के पूर्व कर्मचारी श्री तेज प्रताप सिंह (83 वर्ष) का मंगलवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्रों, पौत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और बालको में अपने सेवाकाल के दौरान काफी लोकप्रिय रहे।
उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आत्मीय जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे बीजेपी नेता श्री मोहन सिंह एवं श्री राजेश सिंह के पिता जी थे।
0 अंतिम यात्रा बुधवार को,अंत्येष्टि बालको में
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 4 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे उनके निवास स्थान पावर हाइट, कोरबा से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार बालको सेक्टर-5 स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा।


