देखे वीडियो…..सराहनीय: सारागांव विद्युत केंद्र में मना रजत जयंती महोत्सव, मनीष बाबरिया सहित ईमानदार उपभोक्ता सम्मानित

00 तेजस बाबरिया ने पीएम को भेजा था “हर घर खुद की बिजली,हर घर खुद की सब्जी” का प्रस्ताव ,हुई सराहना

TTN डेस्क

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB) के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘रजत जयंती वर्ष’ के अंतर्गत आज सारागांव उप-केंद्र में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल विभाग की उपलब्धियों को साझा किया गया, बल्कि जागरूक उपभोक्ताओं का सम्मान कर उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

0 ईमानदार उपभोक्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उन उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले दो वर्षों से लगातार समय पर बिजली बिल का भुगतान किया है। साथ ही, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सफलतापूर्वक अपनाने वाले उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। विभाग का उद्देश्य इन उदाहरणों के माध्यम से अन्य नागरिकों को भी समय पर भुगतान और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

0 मनीष बाबरिया हुए सम्मानित, बेटे के ‘विजन’ की हुई चर्चा

इस अवसर पर आदर्श उपभोक्ता मनीष बाबरिया को सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री बाबरिया ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र तेजस ने करीब 10 वर्ष पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को एक विशेष योजना का प्रस्ताव भेजा । इस योजना का लक्ष्य “हर घर खुद की बिजली और हर घर खुद की सब्जी” है। इसका उद्देश्य कीटनाशक मुक्त पोषण, आत्मनिर्भर ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है, ताकि परिवार बिजली और भोजन दोनों मामलों में स्वावलंबी बन सकें।इस प्रस्ताव के मिलने का पत्र भी पीएम ऑफिस से उन्हें भेजा गया ।यह निश्चय ही प्रसन्नता की बात है कि अब सौर ऊर्जा घर घर होने जा रही है।इसके लिए पीएम मोदी जी का बहुत बहुत धन्यवाद।

0 योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

विद्युत वितरण कार्यालय सारागांव में आयोजित इस समारोह में कनिष्ठ अभियंता नेमन्त कुमार (सारागांव) और अक्षय दीवान (आमासिवनी) ने उपभोक्ताओं को विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसमें मुख्य रूप से:

* प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
* स्मार्ट मीटर और मोर बिजली ऐप की उपयोगिता
* कृषक जीवन ज्योति योजना
प्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच तेजराम पाल, धन्ना लाल धीवर, सरपंच प्रतिनिधि (ग्राम पंचायत गनियारी) राजेंद्र निर्मलकर सहित विद्युत केंद्र के समस्त कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ‘मोर बिजली ऐप’ का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे।