रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व ने उत्कृष्ट सदस्यता अभियान 2024-25 के तहत मुख्यमंत्री आवास में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हितानंद अग्रवाल को पार्टी के लिए 5000 से अधिक नए सदस्य बनाने पर “सदस्यता गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान अग्रवाल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उन कार्यकर्ताओं को दिया जाता है जिन्होंने 5000 से ज्यादा प्राथमिक सदस्यताएँ जोड़ी हैं।
मंच पर उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना था जिन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान दिया है।