00 मनोज जरांगे के समर्थन में एकजुट हुए कार्यकर्ता; चौथे दिन किसानों ने भेजा ‘रोटी-भाकरी’ और अचार
TTN डेस्क






मुंबई: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे के समर्थन में मुंबई में एकजुटता का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हुए। इस दौरान, कुछ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन को और प्रतीकात्मक बनाने के लिए एक बिजली के खंभे पर चढ़ गए और मराठा मोर्चा का झंडा फहराया।
आंदोलन के चौथे दिन, पूरे महाराष्ट्र के किसानों ने अपना समर्थन जताते हुए मराठा मोर्चा के समर्थकों के लिए भोजन भेजा। किसानों ने आंदोलनकारियों के लिए बड़ी मात्रा में रोटी-भाकरी और अचार की व्यवस्था की, जो उनकी एकजुटता और समर्थन को दर्शाता है। यह कदम आंदोलन की व्यापकता और समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहे समर्थन को रेखांकित करता है।
0 मंगलवार दोपहर तक सड़कें खाली करें आंदोलनकारी : हाईकोर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मराठा आंदोलन की वजह से थम सी गई है. हजारों आंदोलनकारियों की वजह से रेल और सड़क यातायात चरमरा गई है. सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए मनोज जरांगे के आंदोलन पर शर्तें लगा दी हैं. हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि आंदोलनकारियों को मंगलवार दोपहर तक मैदान खाली करना होगा और सड़कों पर यातायात सामान्य स्थिति में लौटनी चाहिए.
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान आदेश दिया कि मंबई में आंदोलन स्थल पर पांच हज़ार से ज्यादा आंदोलनकारी नहीं रह सकते. बाकियों को वहां से हटना होगा. ये मामला गंभीर है और मुंबई शहर लगभग ठप हो चुका है.


