देखिए वीडीओ…कोरबा : स्वास्थ्य सुविधाओं में नया अध्याय: 7 मार्च को ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य आगाज़

00 न्यूरो और स्पाइन सर्जरी सहित 100 बिस्तरों वाला सुपरस्पेशलिटी अस्पताल अब ऊर्जाधानी में

00 अत्याधुनिक मशीनों से होगा लकवा और स्लिप डिस्क का सटीक इलाज

TTN डेस्क

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा ही नहीं प्रदेश के इस अंचल के निवासियों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। टी.पी. नगर स्थित नए बस स्टैंड के पास ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को सुबह 11:00 बजे होगा। 100 बिस्तरों वाला यह आधुनिक अस्पताल उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ अंचल वासियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।

0 प्रदेश की पहली स्पाइनल मोबाइल ट्रैक्शन यूनिट

आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिवाय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दिविक एच. मित्तल (न्यूरो व स्पाइन सर्जन) ने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के इस अंचल में आधुनिक, कुशल और समर्पित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ की पहली स्पाइनल मोबाइल ट्रैक्शन यूनिट मशीन अब शिवाय हॉस्पिटल में उपलब्ध है, जिससे स्पाइनल स्लिप डिस्क, सायटिका और रीढ़ की हड्डी में नस दबने जैसी समस्याओं का बिना किसी परेशानी के इलाज संभव होगा।

इस चर्चा के दौरान अस्पताल के निदेशक आशीष भावनानी (B.Arch), सीईओ डॉ. यशा मित्तल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमन श्रीवास्तव एवं डॉ. आस्था वैष्णव भी उपस्थित रहे।

0 एक ही छत के नीचे मिलेंगी ये सभी सुविधाएँ:

* विशेषज्ञ विभाग: न्यूरो सर्जन, स्त्री रोग, जनरल सर्जन, रेडियोलॉजी, शिशु रोग, हड्डी रोग और 24 घंटे फिजियोथैरेपी की सुविधा।

* क्रिटिकल केयर: बच्चों का आईसीयू (PICU), नवजात बच्चों का आईसीयू (NICU) और वयस्क (Adult) आईसीयू।

* उन्नत तकनीक: 4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन और जबड़े की सर्जरी।

* इमर्जेंसी सेवा: आपातकालीन सेवा 24×7 और हाइजीनिक भोजन कक्ष के साथ मरीजों के परिजनों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था।

0 दिग्गजों की उपस्थिति में होगा शुभारंभ समारोह

7 मार्च को आयोजित होने वाले इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन तथा लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी करेंगे। साथ ही विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत भी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हॉस्पिटल का पता: न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर, कोरबा (छत्तीसगढ़)।

संपर्क मोबाइल: 7697070570, 9458999333.