Home Breaking News दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय की घर वापसी,बीजेपी की ऑनलाइन सदस्यता ली

दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय की घर वापसी,बीजेपी की ऑनलाइन सदस्यता ली

रायपुर।छ्त्तीसगढ़ के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है। आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सदस्यता अभियान लॉन्च हुआ। इस मौके पर साय ने भी ऑनलाइन बीजेपी की सदस्यता ली। वो शाम को सीएम हाउस जाने वाले हैं। वहां पर बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमर उजाला से टेलिफोनिक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वो कुछ परिस्थितियों की वजह से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चले गये थे, लेकिन वो पूरी तरह से बीजेपी नेता हैं। बीजेपी के स्थापना काल से ही वो जुड़े हुए हैं। संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। अब पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। संगठन और सत्ता में पद को लेकर कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि क्या जिम्मेदारी देनी है।