
00 विश्व युद्ध की आहट! ईरान के 10 शहरों पर अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी, जवाबी कार्रवाई में दागी गईं 400 मिसाइलें
TTN डेस्क
वॉशिंगटन/यरूशलेम/तेहरान : मिडिल ईस्ट से आ रही खबरें पूरी दुनिया को दहला रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई अब नहीं रहे। ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए इसे “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक का अंत” बताया है।
0।इजराइल का दावा: मिल गया खामेनेई का शव
इजराइली सैन्य सूत्रों और पीएम कार्यालय के अनुसार, तेहरान स्थित खामेनेई के मुख्य कंपाउंड पर हुए सटीक हमले में उनकी मौत हो गई है। इजराइली अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने मलबे से खामेनेई का शव बरामद कर लिया है। हालांकि, स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
0 ईरान का करुण विलाप: परिवार के सदस्य मारे गए
ईरान ने खामेनेई की मौत की खबरों को “दुष्प्रचार” बताया है, लेकिन उन्होंने एक बड़ी त्रासदी की पुष्टि की है। ईरानी मीडिया (Fars News) के अनुसार, इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू और पोते-पोती सहित परिवार के कई सदस्य मारे गए हैं।
* भीषण तबाही: ईरान के रेड क्रिसेंट के मुताबिक, अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है और 747 घायल हैं।
* मासूमों पर वार: एक स्कूल पर हुए हमले में 85 छात्राओं की मौत की खबर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हिला कर रख दिया है।
0 जवाबी हमला: दुबई और अमेरिकी बेस निशाने पर
ईरान ने इस हमले का बदला लेने के लिए इजराइल और खाड़ी देशों (Gulf Countries) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 400 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। खबरों के अनुसार, दुबई और अन्य व्यापारिक केंद्रों के पास भी धमाके सुने गए हैं, जिससे वैश्विक बाजार में हड़कंप मच गया है।
0 10 शहरों में तबाही का मंजर
अमेरिका और इजराइल ने मिलकर तेहरान समेत ईरान के 10 प्रमुख शहरों, सैन्य अड्डों और न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया है। स्थिति पल-पल बदल रही है और दुनिया एक बड़े परमाणु संघर्ष की आशंका से कांप रही है।


