छत्तीसगढ़ : कौशिक कट्टा गुजरात सरकार के एनआरजी फाउंडेशन की संकलन समिति में नियुक्त

TTN डेस्क

रायपुर/गांधीनगर:गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से स्थापित ‘गुजरात राज्य बिन-निवासी गुजराती प्रतिष्ठान’ (NRG Foundation) में रायपुर, छत्तीसगढ़ के श्री कौशिक कट्टा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ‘अखिल भारतीय गुजराती समाज संकलन समिति’ में आगामी 2 वर्षों के लिए सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यों में सतत अपनी सक्रिय भागीदारी देने वाले श्री कट्टा छत्तीसगढ़ सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष भी है।

विनेश सिंह रोर (अपर कलेक्टर एवं नियामक) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह समिति देशभर में फैले गुजराती समाजों को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से कार्य करती है। श्री कट्टा वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य (ABGS) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।

0 आभार और संकल्प

अपनी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री कौशिक कट्टा ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि मुझे इस योग्य समझा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गुजरात सरकार का विजन विश्वभर के गुजरातियों को उनकी जड़ों से जोड़ना है। मुझे इस प्रतिष्ठित संस्था के साथ जुड़कर समाज की सेवा करने का अवसर मिला है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी, गुजरात सरकार, NRG संस्था के पदाधिकारियों और विशेष रूप से अध्यक्ष श्री संजय भाई पटेल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”