Home छत्तीसगढ़ एक चोर ऐसा भी : महिलाओं के कपड़े करता चोरी फिर उन्हें...

एक चोर ऐसा भी : महिलाओं के कपड़े करता चोरी फिर उन्हें पहन कर करता था खूब डांस

TTN Desk

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने एक ऐसे अजीबोगरीब चोर को गिरफ्तार किया गया जो लोगों के घर के बाहर पड़े महिलाओं की साड़ी, पेटीकोट आदि कपड़ों को बीते 4 साल से चोरी करके उसे पहनकर खूब नाचता था। दरअसल यह चोरी का आरोपी जशपुर पुलिस की गिरफ्त में चंद घंटों में ही तब आ गया जब कृषि विस्तार अधिकारी के घर इसने ताला तोड़कर 7 पीस नई साड़ी की चोरी किया। जिसके बाद इमिल तिर्की जो थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम चिटकवाईन का है उसे जशपुर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी के विरूद्ध थाना नारायणपुर में भा.न्या.संहिता की धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.संहिता का अपराध दर्ज पंजीबद्ध कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।

अधिकारी के घर से चुराई साड़ियां,पकड़ा गया

पूरा मामला यह है कि प्रार्थी नारायणपुर के रानीकोंबो निवासी सलिल कुजूर निवासी ने 18 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ है। 12 अक्टूबर को अपनी पत्नी के स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज के लिए बाहर लेकर गया था, जब वापस अपने क्वार्टर में आकर देखा कि इसके क्वार्टर में दरवाजे के बाहर लगा ताला टूटा हुआ था और अन्दर जाकर देखा कि अलमारी से 7 नग साड़ी को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से पता चला कि इस तरह की साड़ी चोरी का आरोपी ग्राम चिटकवाईन का रहने वाला इमिल तिर्की हो सकता है, इस सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में उसके द्वारा उक्त घटना दिनांक को प्रार्थी के क्वार्टर का ताला तोड़कर 7 नग साड़ी की चोरी करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से चोरी किया हुआ 7 नग साड़ी को जप्त किया गया है।

चार साल से करता रहा है चोरी

पुलिस द्वारा आरोपी इमिल तिर्की से पूछताछ करने पर पता चला कि वह बीते 4 साल से गांव-गांव जाकर घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े जैसे-साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज आदि की चोरी कर उसे पहनकर खूब नाचता है। वह विगत 4 वर्ष से महिलाओं के कपड़े चोरी करते आ रहा है पर इसके विरूद्ध किसी प्रकार की पूर्व में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।