कोरबा : बेलाकछार में कबड्डी का दांव शुरू ,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होगी इनामों की बारिश

00 11 वर्षों की परंपरा: बालको राम मंदिर के पास 8 फरवरी तक चलेगा कबड्डी का महासंग्राम

TTN डेस्क

बालको (कोरबा)। खेल प्रेमियों के लिए उत्साह की खबर है। ग्राम बेलाकछार में युवा समिति के तत्वाधान में विगत 11 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 6 फरवरी से शुरू होने वाला यह खेल उत्सव 8 फरवरी तक बालको राम मंदिर के समीप मैदान में चलेगा।

0 हजारों के इनाम और व्यक्तिगत सम्मान

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार और शील्ड की व्यवस्था की गई है:

* प्रथम पुरस्कार: ₹30,000 एवं शील्ड
* द्वितीय पुरस्कार: ₹20,000 एवं शील्ड
* तृतीय पुरस्कार: ₹12,000 एवं शील्ड
* चतुर्थ पुरस्कार: ₹7,000 एवं शील्ड
इसके साथ ही सभी विजेता टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

0 खिलाड़ियों की प्रतिभा का होगा विशेष सम्मान
मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अलग से पुरस्कारों की घोषणा की गई है:

* सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: ₹2,000
* बेस्ट रेडर, कैचर और डिफेंडर: ₹1,000 (प्रत्येक के लिए)
* अनुशासित टीम: ₹2,000 (खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु)

0 युवा समिति की अपील

युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 फरवरी रखी गई थी। उन्होंने जिले और प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खेल कौशल का प्रदर्शन करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हैं।