00 सर्व समाज द्वारा बुधवार को प्रदेश बंद आंदोलन के समर्थन में कोरबा में भी बंद का आह्वान,सिंधी समाज ने दिया समर्थन

TTN डेस्क
कोरबा। धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के विरोध में ‘सर्व समाज’ द्वारा कल, 24 दिसंबर (बुधवार) को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। इस आंदोलन को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ-साथ जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा ने भी अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया है।
0 पदाधिकारियों की बैठक में हुआ निर्णय
बंद की रणनीति और समर्थन को लेकर आज दोनों संगठनों के अध्यक्षों—योगेश जैन एवं संतोष अग्रवाल—की उपस्थिति में प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सर्व समाज द्वारा आयोजित इस प्रदेश व्यापी बंद में कोरबा का व्यापारिक जगत कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा।
0 व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
अध्यक्ष द्वय योगेश जैन और संतोष अग्रवाल ने जिले के समस्त व्यापारी बंधुओं से निवेदन किया है कि वे धर्मांतरण जैसी सामाजिक समस्या के विरोध में अपनी एकजुटता दिखाएं। उन्होंने अपील की है कि बुधवार को अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वतः स्फूर्त सुबह से शाम तक बंद रखकर सर्व समाज को संबल प्रदान करें।
अध्यक्ष द्वय ने कहा, “यह केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज के अस्तित्व और संस्कृति की रक्षा का विषय है, इसलिए चेंबर इस मुहिम में पूरी तरह साथ है।”
परसराम रामानी ने जानकारी दी है कि बंद के इस आह्वान को सिंधी समाज ने पूर्ण समर्थन दिया है और समाज के बंधु कल अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।


