Home कोरबा अपनों के निधन से आहत डॉ. चरणदास महंत नहीं मनाएंगे जन्मदिन

अपनों के निधन से आहत डॉ. चरणदास महंत नहीं मनाएंगे जन्मदिन

TTN डेस्क

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत ने इस वर्ष अपना जन्मदिन (13 दिसंबर) नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने एक भावुक संदेश जारी कर कहा कि हाल ही में परिवार के मुखिया और कुछ भाई जैसे दोस्तों को खोने के कारण उनका दिल बहुत उदास है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही उनके बेहद करीबी प्रदेश कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन हुआ था।

0 व्यक्तिगत रूप से न मिले,करें कोई सेवा कार्य

डॉ. महंत ने अपने शुभचिंतकों से अपील की है कि वे उनसे व्यक्तिगत रूप से न मिलें, बल्कि जहाँ हैं वहीं से दिल से शुभकामनाएँ दें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो, तो उनके जन्मदिन पर कोई छोटा-सा नेक काम करें, जैसे:
* किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करना।
* दान करना।
* एक पेड़ लगाना।

उन्होंने कहा, “आपके द्वारा किया गया यह पुण्य कार्य मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा होगा।”